Maharashtra And Haryana Assembly Polls 2014 Start
Sign in

Maharashtra and Haryana Assembly Polls 2014 start

हरियाणा और महाराष्ट्र में नई विधानसभा के गठन के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। अभी तक महाराष्ट्र में 7.31 फीसद मतदान और हरियाणा 7.7 फीसद मतदान होने की खबर है।

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भाजपा के विनोद तावड़े, अभिनेत्री रेखा, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सुप्रिया सूले, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और प्रकाश जावडे़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं। मतदान करने के बाद जावड़ेकर अपनी पार्टी की जीत को लेकर काफी आश्वस्त दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने जनता से सुशासन के लिए मतदान करने की भी अपील की है।
वहीं हरियाणा विधानसभा के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने मताधिकार का उपयोग किया और चाय की चुस्कियों के बीच आम लोगों से बात भी की।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख समेत कई पदाधिकारी मतदान नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह है कि वह आज संघ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ में मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर खबर यह भी है कि संघ के अंदर इस बार विधानसभा चुनावों को लेकर वह उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है जो लोकसभा चुनाव में दिखाई दिया था।
इस बार राज्य में पंचकोणीय मुकाबला है। एनसीपी, कांग्रेस, शिवसेना, भाजपा और मनसे अलग-अलग चुनावी मैदान में है। इन विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साख भी दांव पर लगी है। उन्होंने कुल 38 जनसभाओं को संबोधित किया।
महाराष्ट्र :-
अभी तक 7.31 फीसद मतदान
मतगणना - 19 अक्टूबर
कुल सीटें :- 288
मुंबई में कुल सीट :- 36
सामान्य :- 234
अनुसूचित जाति :- 29
अनुसूचित जनजाति :- 25
कुल प्रत्याशी :- 4119
पुरुष प्रत्याशी :- 3,843
महिला प्रत्याशी :- 276
कुल मतदाता :- 8,35,38,114
मुकाबले में :- भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी
प्रमुख प्रत्याशी :- पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण, राकांपा से पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार, आरआर पाटिल, छगन भुजबल, पंकजा मुंडे, देवेंद्र फड़नवीस शामिल हैं।
सबसे अधिक प्रत्याशी :- दक्षिण नांदेड
सबसे कम प्रत्याशी :- अकोले और गुहगर
हरियाणा :-
अभी तक 7.7 फीसद मतदान
मतगणना - 19 अक्टूबर
कुल सीटें :- 90
सामान्य सीटें :- 63
आरक्षित सीटें :- 17
कुल प्रत्याशी :- 1,351 प्रत्याशी
कुल मतदाता :- 1.63 करोड़
कुल मतदान केंद्र :- 16,357
संवेदनशील केंद्र :- 2700
मुकाबले में :- भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां)
प्रमुख प्रत्याशी :- मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला, अभय चौटाला, कुलदीप बिश्नोई और चंद्रमोहन
start_blog_img